फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 152डी पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Tue, 10 Oct 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। सोमवार देर रात 152 डी पर गांव खरकड़ा के पास हुए सड़क हादसे में चेलावास निवासी एक व्यक्ति की मौत व दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के भाई सतवेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके चाचा का लड़का विनोद कुमार सरकारी अस्पताल भोजावास में काम करता था।
विज्ञापन

सोमवार को विनोद कुमार व सोनू भिवानी किसी कार्य से गए हुए थे। जब वह शाम के समय भिवानी से महेंद्रगढ़ की तरफ आ रहे थे। तब 152 डी पर गांव खरकड़ा बास की सीमा के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी के आगे चल रही थी। एक अज्ञात गाड़ी ने तेज रफ्तार व लापरवाही से अपनी गाड़ी चलाते हुए अचानक गलत साइड में साइड लेकर एकदम ब्रेक लगा दिए। अचानक ब्रेक लगाने से विनोद कुमार व सोनू की गाड़ी दूसरी गाड़ी से टकरा गई। हादसे में विनोद कुमार को गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद लोगों की सहायत से सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं सोनू निवासी सुंदरह को गंभीर हालत में महेंद्रगढ़ अस्पताल में उपचाराधीन कर लिया। कनीना शहर पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें