फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तीन दिन बाद 200 किसानों से बाजरे के खरीदे 10 हजार बैग

Tue, 10 Oct 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
कनीना अनाज मंडी में लगी बाजरे की ढेरी।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सब डिपो में बाजरा खरीद के बनाई गई अस्थाई खरीद केंद्र में मंगलवार को बाजरा खरीद की गई। हैफेड मैनेजर जगराम ने बताया कि मंगलवार को 200 किसानों का दस हजार बैगों की खरीद की गई। अब तक 85 हजार बैगों का उठान किया जा चुका है। बाजरा खरीद केंद्र पर मंगलवार को खरीदा गया बाजरे का उठान होना बाकी है। केंद्र पर जगह की कोई कमी नहीं है। दोपहर में हैफेड मैनेजर जगराम ने बाजरा खरीद केंद्र पर पहुंचे तो वहां पर मजदूर बिना झरना का बाजरा बारदाने में भरा जा रहा था। मौके पर पहुंचे तो आढ़ती व व्यापारियों को कहा कि बारदाने में झरने के बाद ही बाजरा डाला जाए। बिना झरने के बारदाने में भरा बाजरा को खाली करके दोबारा से भरने को कहा गया। अन्यथा उनका बाजरा कैंसिल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कनीना अनाज मंडी में हुई 9413 क्विंटल बाजरे की खरीद
कनीना। अनाज मंडी में मंगलवार को 9413 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। मंडी सुपरवाइजर सतीश कुमार ने बताया कि मंडी में बाजरे का उठान कार्य चल रहा है। इस दौरान जो गेट पास पेंडिंग थे उनके बाजरे की खरीद की जा रही है।मंगलवार को 9413 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। वहीं 750 टोकन अभी तक पेंडिंग चल रहे हैं। मंगलवार तक उठान कार्य 102675 क्विंटल तक कर लिया गया है। 25658 क्विंटल अभी उठान कार्य बाकी है।
52 किसानों को 122 टन बाजरा खरीदा
सतनाली। सतनाली अनाज मंडी में मंगलवार को 52 किसानों को 122 टन बाजरा खरीदा गया। अब तक 4250 एमटी बाजरे का उठान किया जा चुका है। तथा 6400 एमटी बाजरा खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें