फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नामांकन वापसी के पहले दिन एक नामांकन पत्र वापस

Wed, 02 Jul 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। श्री गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल के त्रिवार्षिक चुनाव में नामांकन वापसी के पहले दिन नामांकन पत्र वापस लिया गया है।
विज्ञापन

कॉलेजियम वार्ड 21 में नांगल चौधरी व कमानिया गांव के मतदाता शामिल हैं। इस वार्ड में नांगल चौधरी से भवानी शंकर जोशी व कमानिया गांव के वेद प्रकाश ने नामांकन दाखिल किया था। बुधवार को नामांकन वापसी के पहले दिन वेद प्रकाश ने अपना नाम वापस ले लिया है। अब इस वार्ड में केवल भवानी शंकर जोशी एक मात्र प्रत्याशी रहे हैं।

श्री गौड़ ब्राह्मण सभा के मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष वशिष्ठ ने बताया कि नाम 3 जुलाई को शाम 4 बजे तक वापस लिए जा सकते हैं। नामांकन वापस केवल निर्धारित प्रपत्र पर ही लिया जा सकता है। नामांकन वापसी के समय प्रत्याशी या उसका प्रस्तावक उपस्थित होना आवश्यक है। यदि नाम वापसी का आवेदन प्रस्तावक द्वारा दिया जाता है तो वो प्रत्याशी द्वारा हस्ताक्षरित हो तथा प्रस्तावक को अधिकृत किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम वापसी के बाद जिन वार्डों में एक से अधिक प्रत्याशी रहेंगे, उन्हें शाम पांच बजे चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। कॉलेजियम सदस्यों का चुनाव 13 जुलाई रविवार को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें