फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक लाख किसानों को मिलेगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुशासन दिवस पर 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की दो हजार रुपये की किस्त किसानों के खाते में डालेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि सुशासन दिवस पर किसान सम्मान निधि की इस अवधि की किस्त किसानों के खाते में डालेंगे। ग्राम पंचायतों को इस कार्यक्रम को टीवी अथवा एलईडी के माध्यम से किसानों को दिखाने के निर्देश दिए गए हैं। यह किस्त दिसंबर 2020 से मार्च 2021 की होगी जिसका वे आभासी (वर्चुअल) माध्यम से किसानों को खाते में डालेंगे। प्रधानमंत्री देश के नौ करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपये की राशि सीधे खाते में डालेंगे। डीसी ने बताया कि अब तक 90 हजार करोड़ से अधिक की राशि इस योजना के तहत किसानों के खाते में डाली जा चुकी है। हरियाणा के 18 लाख किसानों को इसका लाभ मिलेगा। डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर सुरेंद्र यादव ने बताया कि जिला में लगभग एक लाख एक हजार किसानों को योजना का लाभ मिलेगा। इस संबंध में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि सरपंचों के माध्यम से इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। वही इस बारे में डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर अपने स्टाफ को निर्धारित ग्राम पंचायतों में किसानों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें