फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कैंप में दो दिन एक लाख 85 हजार रुपये हुए जमा

Mon, 01 Apr 2024 07:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। नगर पालिका कनीना में रविवार को प्रॉपर्टी टैक्स की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कैंप का समापन किया गया। नगर पालिका सचिव समय पाल सिंह ने बताया कि नगर पालिका में रविवार को दो दिवसीय विशेष कैंप का समापन हो गया।
विज्ञापन

दो दिवसीय कैंप के दूसरे दिन 70 व्यक्तियों ने अपनी प्रॉपर्टी टैक्स आईडी में सुधार करवाया। दो दिन में एक लाख 85 हजार रुपये जमा हुए। आमजन को जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए हेल्प डेस्क पर एलआई वीरेंद्र व सुरेंद्र कुमार प्रॉपर्टी आईडी, सेल्फ सर्टिफिकेशन, आपत्ति दर्ज करवाने प्रार्थना पत्र लिखने व संबंधित जानकारी देने का कार्य किया। पुरुषोत्तम कुमार ने आपत्तियों का निपटान व रिकॉर्ड में आम नागरिक के बेकर राशि के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कनीना में 7623 प्रॉपर्टी आईडी है। जिनका तकरीबन 40 लाख रुपये बकाया राशि है। दो दिन के कैंप में एक लाख 85 हजार रुपये ही जमा हो पाई है। उन्होंने बताया कि 25 लाेगों ने दूसरे दिन राशि जमा करवाई है वहीं वेबसाइट सही तरीके से कार्य न कर पाने के वजह से काम में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें