फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ट्राला की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Mon, 01 Apr 2024 07:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
निजामपुर। नांगल चौधरी के गांव पांचनौता क्रशर जोन में काम करने वाले एक मजदूर की ट्राला की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं शव का नारनौल के नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

निजामपुर थाना के अंतर्गत आने वाले गांव लूजोता निवासी करीब 45 वर्षीय बलवीर सिंह क्रशर जोन में मजदूरी का कार्य करता था। वह रविवार को गाड़ियों की ड्रेसिंग कर रहा था। इस दौरान श्रीराम प्लांट के पास एक ट्राला चालक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान बलवीर ने दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद निजामपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची व शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें