ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। नांगल चौधरी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार भोजावास निवासी रामचंद्र सोमवार की शाम सात बजे दोस्त मुरारी उर्फ कालू राम व सतीश के साथ बस अड्डा भोजावास के गांव की ओर पैदल जा रहे थे। पट्रोल पंप से पास गांव की ओर से एक ट्रैक्टर चालक तेज गति से आया और तीनों को टक्कर मारी दी। ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीनों घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक की पहचान कर्णसिंह सिंह निवासी बहरोड़ के रूप में हुई। चालक भी मौके का फायदा उठाकर ट्रैक्टर समेत भाग गया। स्थानीय लोगों ने तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मुरारी उर्फ कालू राम (20) की मौत हो गई। रामचंद्र व सतीश का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कालूराम को दो साल की बेटी है। उसके बड़े भाई की पहले मौत हो चुकी है।