फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

Sat, 17 Jun 2023 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली कनीना सड़क मार्ग पर पूर्व सीपीएस के निवास स्थान के समीप दो डंपरों की हुई टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अटेली-कनीना सड़क मार्ग पर पूर्व सीपीएस अनीता यादव के निवास के समीप दो डंपरों की भीषण टक्कर हो गई, जिससे एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को नारनौल सामान्य अस्पताल में भेज दिया तथा घायलों को उपचार के लिए नारनौल सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे पेड़ का एक हिस्सा सड़क पर अधिक निकल रहा है। उसको बचाने के चक्कर में दोनों डंपर आमने सामने टकरा गए। इससे हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें