फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चोरों ने तीन घरों की दीवार फांदकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम

Sat, 17 Jun 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना (महेंद्रगढ़)। क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की वारदात रूकने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस प्रशासन की ओर से भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। वीरवार की रात को कस्बे की रंगराव कॉलोनी में छह युवकों के गिरोह ने तीन घरों की दीवार फांद कर चाेरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान चोर दो बाइक चोरी तथा लगभग 12 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 9 के निवासी आलोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 जून को रात करीब दो बजे छह से सात चोर घर की दीवार फांद कर अंदर घुस गए। इस दौरान उन्होंने दो खिड़कियों की जाली/ग्रील भी निकाल दी। इस दौरान चोर करीब 5500 रुपये नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। वहीं इसी वार्ड निवासी रविंद्र कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि रात को चोर घर का जंगला तोड़कर अंदर घुस गए। सभी अलमारियों का सामान बिखेर डाला तथा घर में काफी छानबीन की गई। चोर 5 से 7 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। साथ में एक मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। उधर अजय पाल सीहोर रोड कनीना की एक मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सिटी थाना प्रभारी गोंविद सिंह ने मौका मुआयना किया। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
-
चोरी की वारदात हुई सीसीटीवी में कैद
अज्ञात चारों द्वारा चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे के अंदर वो एक घर में घूसे हुए हैं और पिलास व पेचकश से विंडो की ग्रील उखाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। चोरों ने निक्कर, टीशर्ट और जूते पहने हुए हैं। इनमें एक-दो ने तो अपना मुंह रूमाल से ढक हुआ है। युवक 22 से 30 वर्ष की आयु वर्ग के लग रहे हैं। सीसीटीवी के अनुसार वारदात लगभग 1:10 बजे की है। पुलिस चोरों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन

एक महीने में हो चुकी कई चोरियां
क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोग सहमें हुए हैं। पुलिस की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं होने की वजह से चोरों के हौसले बुलंद हो रखे हैं। पिछले एक महीने के अंदर डीएवी, कोटिया, खेड़ी, शनिदेव मंदिर भोजावास, दौंगड़ा अहीर में चोरियां हो चुकी हैं।

शिकायत के आधार पर हमने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी का सहारा लिया जा रहा है। इसके अलावा तीन टीमें भी गठित की गई हैं। -गोविंद सिंह, सिटी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें