फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: टोल प्लाजा पर कट की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीहमा। नारनौल-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 152डी टोल प्लाजा के दोनों तरफ कट छोड़ने की मांग को लेकर रविवार को सात गांवों के ग्रामीणों ने सांकेतिक धरना दिया। ग्रामीणों ने 15 जनवरी को फिर धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गांव जाट गुवाना के सरपंच के प्रतिनिधि बिक्रम सिंह, सागरपुर के सरपंच सूबे सिंह प्रजापति, खतरीपुर से सरपंच धर्मेंद्र कुमार, गुवानी के सरपंच प्रतिनिधि दिनेश यादव, दुबलाना सरपंच प्रतिनिधि मनोज यादव, सीहमा से एडवोकेट हेमंत, जाट गुवाना से अजीत सिंह पंवार ने कहा कि टोल प्लाजा के दोनों तरफ वाहनों के लिए कट छोड़े जाने की मांग लंबे समय से आस-पास के गांवों के लोगों द्वारा उठाई जा रही है। लेकिन सरकार इसे लगातार अनसुना कर रही है। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा पर कट की मांग को लेकर पहले हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव, राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव, डीसी नारनौल को भी ज्ञापन दिया गया है, लेकिन अभी तक लोगों की कोई सुनवाई नहीं हुई। रविवार टोल प्लाजा पर दिए गए धरने में उपस्थित लोगों ने मांग को लेकर आगामी बैठक 15 जनवरी को बड़े लेवल पर करने का निर्णय लिया गया। जिसमें आस-पास के सभी गांवों के लोगों को शामिल कर एक जन आंदोलन शुरू करने का संकल्प लिया गया। लोगों ने अपनी मांग को लेकर सांकेतिक धरना और प्रदर्शन कर टोल प्लाजा पर सरकार के खिलाफ सुनवाई नहीं करने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर चौधरी भरपूर सिंह, रवि, राजीव खतरीपुर, रामनिवास खामपुरा, होशियार दुबलाना, प्रभाती, रतन सिंह, साहब सिंह, पूर्व सरपंच मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें