नारनौल-निजामपुर सड़क मार्ग पर गांव तलोट के बस स्टेंड के टाटा मैजिक को बचाने के चक्कर में एक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल भी ट्रक से टकरा गई।
संतुलन बिगड़ने के बाद ट्रक सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को नागरिक अस्पताल नारनौल पहुंचाया। जहां से चिकित्सक ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।निजामपुर से नारनौल की ओर जा रहे एक ट्रक के आगे टाटा मैजिक के आ जाने से ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रही मोटरसाइकल को भी बचाने के लिए चालक ने ट्रक को सड़क के नीचे उतार दिया जो एक पीपल के पेड़ से जा टकराया। इसी दौरान मोटरसाइकल की भी टक्कर हो गई। इस हादसे में नरेश बहादुर (26) नारनौल से अपने गांव स्यालोदड़ा राजस्थान जा रहा था जो इस दुर्घटना में घायल हो गया। परिजन उपचार के लिए नारनौल से जयपुर इलाज के लिए ले गए।