फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजूकेशन फॉर रूरल मिशन के तहत प्रदेश में खुलेगी 108 मॉडल ई-लाइब्रेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एजूकेशन फॉर रूरल मिशन के तहत प्रदेश के सभी 108 ब्लॉकों में एक-एक मॉडल ई-लाइब्रेरी खोलने की घोषणा की है। इसका शुभारंभ नीट की टॉपर तनिष्का के गांव बाछौद महेंद्रगढ़ में पहली मॉडल लाइब्रेरी खोलकर किया जाएगा। इसका उद्घाटन देवीलाल की जयंती पर 25 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद जजपा के स्थापना दिवस पर नौ दिसंबर तक प्रदेश भर के सभी 108 ब्लाकों में एक-एक ई-लाइब्रेरी तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। नीट-2022 में नारनौल के गांव बाछौद की तनिष्का ऑल इंडिया टॉपर रहीं। इस सर्वश्रेष्ठ परिणाम पर 13 सितंबर को जजपा के जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने गांव बाछौद पहुंचकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की बात तनिष्का और उसके परिजनों से फोन से करवाई थी। उस वक्त परिजनों ने ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख जगाने के लिए गांव में ई-लाइब्रेरी खोलने की मांग की थी। इस पर उप मुख्यमंत्री ने परिजनों को गांव में ई-लाइब्रेरी खोलने का आश्वासन दिया था। अभी इस बात को चार दिन भी नहीं बीते थे कि पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने शुक्रवार शाम चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय से इसकी घोषणा कर दी।
जजपा प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि देवीलाल की सोच पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला एजूकेशन फॉर रूरल मिशन पर चल रहे हैं। उनकी सोच है कि प्रदेश के हर ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगे और युवा शिक्षित होकर परिवार व प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। इसी मिशन को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में 108 ई-लाईब्रेरी खोलने की घोषणा की गई है। प्रदेश के हर ब्लाक में एक-एक ई-लाइब्रेरी खोली जाएगी। इसकी शरुआत चौधरी देवीलाल की जयंती पर 25 सितंबर को नीट टॉपर तनिष्का के गांव बाछौद से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें