कनीना। अपराधी को पकड़ने गई सीआईए टीम पर आरोपी ने हमला कर एक कर्मचारी को घायल कर दिया और वर्दी फाड़ दी। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को काबू किया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर शाम को अदालत से फरार उद्घोषित अपराधी को पकड़ने के लिए टीम बाघोत क्षेत्र में पहुंची थी। जब टीम द्वारा आरोपी को काबू करने का प्रयास किया गया तो आरोपी ने दरांती से हमला कर टीम के सदस्य भूपेंद्र को चोटें लगी। टीम ने मशक्कत के बाद आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान बाघोत निवासी दारा सिंह के रूप में हुई है।