फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तीन दिन में एक डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े, 6.35 लाख का जुर्माना लगाया

Sun, 30 Mar 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 16मुख्यालय से आई अधिकारियों की टीम अरावली क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए ।स्रोत-प्
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन


जिले में अवैध खनन तथा खनिज के अवैध तरीके से परिवहन को लेकर जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में पिछले तीन दिनों में जिला प्रशासन व मुख्यालय से आई टीम ने 250 वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान राजस्थान से अवैध तरीके से रोड़ी तथा बजरी का परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्राली तथा डंपर को पकड़ा। इन दोनों वाहनों पर 6.35 लाख रुपये जुर्माना वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया सरकार व जिला प्रशासन खनन कार्यों में पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहा है। किसी भी सूरत में अवैध खनन या खनिज का अवैध तरीके से परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला खनन इंजीनियर डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग के दिशा निर्देश अनुसार मुख्यालय से टीम जिला महेंद्रगढ़ में पहुंची है। यह टीम भी लगातार खनन को लेकर कड़ी नजर रखे हुए है। खनन अभियंता नीरज कुमार के नेतृत्व में इस टीम ने अरावली पहाड़ियों के गांव सोहला, बायल, रोपड़ सराय, जैनपुर, मोसमपुर, मांदी नदी के किनारे क्षेत्र और बखरीजा में अवैध खनन के लिए पत्थर और बजरी की जांच की गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुराने खनन के गड्ढों को छोड़कर कोई अवैध खनन नहीं पाया गया। इसके अलावा उन्होंने संचालन खदानों की भी जांच की और जिले के संचालन खदानों के आसपास कोई अवैध अतिक्रमण नहीं पाया गया। यह अभियान अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें