फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत

Mon, 01 May 2017 12:40 AM IST
narnaul
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कोसली रोड़ पर निजी स्कूल के आगे  शाम 5.30 बजे ट्रक और बाइक की भिड़ंत में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन रेवाड़ी लेकर गए जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कनीना पुलिस ने उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ से शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार  शनिवार शाम 5.30 बजे मनीष पुत्र हरलाल (35) एवं उसका भतीजा अमित पुत्र राजपाल निवासी करीरा  कनीना किसी काम से आए थे। कनीना से काम कर वे अपने गांव जा रहे थे।  कोसली रोड़ पर निजी स्कूल के पास सामने तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि अमित मिट्टी में जा गिरा। उसको चोटें नहीं आईं। घायल को सिविल अस्पताल कनीना पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया। परिजन उसे रेवाड़ी एक निजी अस्पताल ले गए जहां पर घायल मनीष की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के दो लड़के हैं। एक लड़का तीसरी में और दूसरा पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। मनीष खेती का कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें