फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एक दिन पानी, एक दिन परेशानी

विज्ञापन
फोटो संख्या:63- मोहल्ला बास में  कैपर में पानी भरते मोहल्लावासी --संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने के बाद पानी की मांग बढ़ गई है लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग जरूरत के मुताबिक आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। इससे शहर के अधिकतम वार्डों में एक दिन छोड़कर पानी आ रहा है।
विज्ञापन

करीब 50 हजार लोगों के लिए रोज लगभग 68 लाख लीटर पानी की जरूरत है जबकि 30 से 35 लाख लीटर पानी सप्लाई हो रहा है। इससे गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग सुबह से ही पानी स्टोर करने की कोशिश में लगे रहते हैं लेकिन पर्याप्त पानी न मिलने से घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है।
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार नहरी पानी की अगली सप्लाई अभी करीब दो सप्ताह बाद आने की संभावना है। ऐसे में यदि गर्मी और बढ़ती है तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन

इधर, पानी की कमी के चलते शहर में निजी पानी के कैंपरों की मांग तेजी से बढ़ गई है। प्रतिदिन करीब 5000 कैंपर बिक रहे हैं जिनकी कीमत 400 से 500 रुपये तक पहुंच गई है। इससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। खासकर मध्यम और कमजोर वर्ग के परिवार सबसे ज्यादा परेशान हैं।
कैंपर संचालकों ने भी बढ़ती मांग को देखते हुए सुबह, दोपहर और शाम तीनों समय सप्लाई शुरू कर दी है लेकिन इसके बावजूद लोगों की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही।
बॉक्स
हमारे यहां पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं है। पानी कब आएगा, इसका भी कोई तय समय नहीं है, इसलिए कई बार हमें पता ही नहीं चलता। जब पानी आता भी है तो अक्सर गंदा पानी आता है। इससे रोजमर्रा के काम और ज्यादा मुश्किल हो जाते हैं।-महेंद्र सैनी, चामधेड़ा रोड वार्ड-आठ
बॉक्स
गर्मी में पानी की खपत भी बढ़ गई है। ऊपर से जन स्वास्थ्य विभाग की मोटरें भी ज्यादा गर्मी में बार-बार खराब हो रही हैं। मोटरें ज्यादा गर्म होकर बंद करनी पड़ती हैं जिससे पानी की सप्लाई रुक जाती है और हमारी रोजमर्रा की परेशानी और बढ़ जाती है।-कृष्ण, मोहल्ला प्रजापत
बॉक्स
गर्मी में हमारे यहां पानी की जरूरत बढ़ गई है लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सप्लाई बढ़ाने की जगह अब एक दिन छोड़कर पानी आ रहा है। हर साल गर्मी में इसी तरह राशनिंग होती है। इससे हमें परेशानी होती है।-जोनी, मोहल्ला बास
बॉक्स
दो दिन में पानी की आपूर्ति होती है, उसका भी समय निर्धारित नहीं है। इसके कारण शहरवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। 400 रुपये से 500 रुपये कैंपर के रेट बढ़ गए हैं। -सोनू, मोहल्ला तिवाड़ियान
-
- वर्जन:
अभी नहरी पानी आने का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। शहर में मांग के अनुसार पानी छोड़ा जा रहा है। लोगों से अपील है कि वह पानी का जरूरत के हिसाब से ही उपयोग करें। जब तक नहरी पानी नहीं मिलता है तब तक विभाग के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। पेयजल की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -जियाराम, उपमंडल अधिकारी, जन स्वास्थ्य विभाग, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:63- मोहल्ला बास में  कैपर में पानी भरते मोहल्लावासी --संवाद

फोटो संख्या:63- मोहल्ला बास में  कैपर में पानी भरते मोहल्लावासी --संवाद

फोटो संख्या:63- मोहल्ला बास में  कैपर में पानी भरते मोहल्लावासी --संवाद

फोटो संख्या:63- मोहल्ला बास में  कैपर में पानी भरते मोहल्लावासी --संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें