फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय सतनाली में कॅरिअर काउंसिल पर एक दिवसीय शिविर आयोजित

विज्ञापन
फोटो संख्या:71- सतनाली महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में विद्या​र्थियों को  संबो​धित करते वक्ता--स्रोत
विज्ञापन
सतनाली। राजकीय महाविद्यालय सतनाली में प्लेसमेंट सेल के तत्वाधान में करियर काउंसिल पर एक विस्तृत व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता प्राचार्य बीरेंद्र सिंह ने की। प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को वाणिज्य विषय के अंतर्गत भविष्य में रोजगार में क्या-क्या अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इसके लिए एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य बनाकर मेहनत करनी चाहिए ताकि भविष्य में सफल हो सके। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. हिमानी ने बताया कि वाणिज्य विषय में विभिन्न विभागों में रोजगार के अवसर हैं। बैंकिंग विभाग में भी तैयारी कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज अजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. जनरैल सिंह, डॉ. श्वेता, संजय, डॉ. हरिओम, डॉ. आशीष सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें