नारनौल। शहर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजा के साथ काबू कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली की आजाद चौक सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति नशीला पदार्थ गांजा बेच रहा है। अगर कार्रवाई की जाए तो वह गांजा सहित काबू आ सकता है। इस सूचना पुलिस मुखबिर खास द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची। जहां पर एक व्यक्ति खोखा पर खड़ा हुआ दिखाई दिया। जिसको काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम हरजीत उर्फ मंगू चामुंडा देवी मंदिर गली बताया। जिसकी तलाशी लेने के लिए उसे नोटिस दिया गया। जिस पर उसने अपनी व अपने खोखा की तलाशी किसी राजपत्रित अधिकारी को मौका पर बुलाकर देने की बात कही। नायब तहसीलदार गजेसिंह नायब को मौका पर बुलाकर खोखा में बने काउंटर की तलाशी ली गई तो काउंटर से एक पॉलिथीन की थैली मिली जिसमें नशीला पदार्थ गांजा मिला। जिसका वजन 290 ग्राम था। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।