फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिथि अध्यापकों ने बनाया अलग मोर्चा, सात सदस्यों की टीम का किया गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अनुबंधित अध्यापक संघ की जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को जिला प्रधान सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में सुभाष पार्क में हुई। इसमें तमाम अतिथि अध्यापकों के संगठनों ने एक मंच पर एकत्रित होकर अनुबंधित अध्यापक मोर्चा बनाया। साथ ही सात सदस्यीय कमेटी बनाई गई। इसके सदस्य दिनेश यादव, सुरेश शर्मा, अजीत प्रवक्ता, कृष्ण कुमार, अमर सिंह, सुरेन्द्र शर्मा व जगदीश बनाए गए।
विज्ञापन

बैठक में दिनेश यादव ने कहा कि तबादला नीति के तहत नियमित अध्यापकों का तबादला किया जाएगा। इस नीति के अनुसार शिक्षा विभाग में कार्यरत 15 हजार अतिथि अध्यापकों के पद खाली मानकर उनके स्थान पर नियमित अध्यापकों का स्थानांतरण किया जाएगा। परिणामस्वरूप अतिथि अध्यापकों को हटाया जाएगा तथा बाद में उन्हें दूर दराज के इलाकों के विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा। अतिथि अध्यापकों को नियमित अध्यापकों की अपेक्षा बहुत कम वेतन दिया जाता है। अब अगर उन्हें मेवात, गुरुग्राम जिलों में भेज दिया गया तो उनके ऊपर बहुत बड़ी मुसीबत आ जाएगी। सभी विषयों के अध्यापक विद्यालयों में न होने के कारण छात्र मजबूर हो कर विद्यालय छोड़ जाते हैं। इसके खिलाफ सभी शिक्षक संगठन, बच्चों, अभिभावकों, एसएमसी, छात्र यूनियन, सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा, हेमसा, स्कूल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, नागरिक मंच एवं मजदूर संगठन को एकजुट होकर संघर्ष तेज करना चाहिए। संचालन डॉ. मुकेश कुमार ने किया। बैठक में दिनेश यादव राज्य प्रधान अनुबंधित अध्यापक संघ, धर्मपाल शर्मा पूर्व राज्य सचिव हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, जितेंद्र बोहरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें