फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में एक गिरफ्तार

Sun, 28 Jan 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर थाना नारनौल पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नसीबपुर से अवैध शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पुलिस ने 43 पव्वे अवैध शराब के बरामद किए। आरोपी ड्राई डे पर अवैध रूप से शराब बेच रहा था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर थाना की टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि जेल के सामने एक गली में पीछे झुग्गियों में कृष्ण निवासी नसीबपुर नामक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने बताए हुए स्थान पर दबिश दी, जहां पर एक व्यक्ति को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कृष्ण उक्त बतलाया। इसके पास से बरामद प्लास्टिक के कट्टे से 43 पव्वे देसी शराब के बरामद हुए। पुलिस ने अवैध शराब को जब्त कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें