मंडी अटेली। अटेली क्षेत्र में बीती रात चोर कस्बे की सात दुकानों का ताला तोड़ कर हजारों रुपयेए की नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। गांव महासर निवासी अशोक कुमार ने पुलिस दी शिकायत में कहा कि शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने कस्बे की तीन दुकानों से हजारों रुपए की नकदी व सामान चोरी ले गए। शिकायतकर्ता का कहना है पुराने बस स्टैंड के समीप रामा बैंड के नाम से दुकान की हुई है। जहां से अज्ञात चोर ताला तोड़ कर 41 हजार रुपये की नकदी, पिंकी फुटवियर से 1500 रुपये व एक दुकान से 2100 रुपये की राशि चोरी कर ले गए। बताया जाता है कि सुबह जब व्यापारियों ने अपनी दुकान को देखा तो ताला टूटा और शटर खुला मिला। एक दुकान पर शराब की बोतल व चने बिखरे हुए थे। यह देख व्यापारियों को चोरी की आशंका हुई। उन्होंने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का अवलोकन किया। पुलिस ने जब आसपास दुकान की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें एक अज्ञात व्यक्ति रात 1 बजे के करीब घटनास्थल पर संदिग्ध स्थिति में नजर आ रहा है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।