फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप सेल्समैन से पिस्तौल के बल पर डेढ़ लाख रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। रायमलिकपुर स्थित एक पेट्रोल पंप से अज्ञात युवक पिस्तौल व लाठी-डंडों के बल पर सेल्समैन से डेढ लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। सेल्समैन ने इसकी शिकायत नांगल चौधरी थाना पुलिस में दी। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेल्समैन गांव लुजोता निवासी संजय कुमार ने बताया कि वह पिछले सात साल से निर्मल फिलिंग स्टेशन रायमलिकपुर पर सेल्समैन की नौकरी करता है। वीरवार रात्रि को वह तथा सेल्समैन सुरेश गांव मुसनौता ड्यूटी पर थे। सुरेश चारपाई पर सोया हुआ था और वह अंदर कमरे में बैठा हुआ था। रात्रि करीब डेढ़ बजे चार युवक जिन्होंने अपने हाथों में लाठी-डंडा व कट्टा ले रखा था। पंप के अंदर आए और चरपाई पर सोए सेल्समैन सुरेश पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे सुरेश के सिर, हाथ व पैरों पर चोट लगी। वहीं सुरेश का मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए। एक युवक जिसके पास कट्टा था वह अंदर कमरे में उसके पास गया और पिस्तौल दिखाकर नकदी देने की बात कही। जब उसने मना तो किया तो वे गल्ला में रखी करीब सवा से डेढ़ लाख की नकदी छीनकर कर काले रंग की स्कॉर्पियों गाड़ी में बैठकर कोटपुतली की तरफ फरार हो गए। इसके बाद उसने अपने पड़ोसी पर पंप पर काम करने वाले लालचंद व नत्थूराम को बुलाया और फोन से पुलिस को सूचना दी। सेल्समैन सुरेश को इलाज के लिए कोटपुतली सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। सेल्समैन संजय कुमार ने इस वारदात की लिखित शिकायत नांगल चौधरी थाने में देकर मामला दर्ज कर उक्त बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस सेल्समैन की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें