फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 55 सीसीटीवी कैमरों से होगी शहर की निगरानी, एएसपी की योजना चढ़ी सिरे, कैमरे लगाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अब शहर 55 सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने अगस्त माह में योजना तैयार की थी। रविवार को लघु सचिवालय परिसर से सीसीटीवी कैमरे के लिए वायर डालने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि 21 लाख रुपये की लागत से शहर के मुख्य चौक चौराहों पर 55 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए एएसपी ने सामाजिक संगठनों, संस्थाओं, बैंकों, व्यापारियों, उद्यमियों से सहयोग की अपील की थी। प्रथम चरण में महिला महाविद्यालय के सामने व सतनाली चौक, राव तुलाराम चौक पर कैमरे लगाए जाएंगे। प्रोजेक्ट के तहत शहर के रेलवे स्टेशन, अनाज मंडी, बालाजी चौक, मसानी चौक, राव तुलाराम चौक, बस स्टैंड, सीएसडी कैंटीन, ब्रह्मचारी रोड, सतनाली चौक, आंबेडकर चौक, सब्जी मंडी, भगवान परशुराम चौक, राजकीय महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय के पास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों की निगरानी के लिए दो कंट्रोल रूम भी बनाए जाएंगे।
प्रोजेक्ट के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रयास रहेगा कि एक सप्ताह में काम पूरा कर लिया जाए। सीसीटीवी कैमरे लगने से आपराधिक घटनाओं को ट्रेस करने में मदद मिलने के साथ-साथ किसी भी प्रकार की वारदात पर भी अंकुश लगेगा।- सिद्धांत जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें