फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स और मोबाइल छीनने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर थाना पुलिस टीम ने मारपीट कर पर्स और मोबाइल छीनने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ईश्वर उर्फ ईशु निवासी मोहल्ला राव का नारनौल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित सचिन निवासी गांधी कॉलोनी नारनौल ने शहर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह शाम के समय अपनी दुकान से घर पर जा रहा था। तभी छिप्पी जोहड़ नारनौल के पास पहुंचा तो बदमाशों ने उसका रास्ता उसके ऊपर रॉड से हमला किया, जिससे पीड़ित बाइक के साथ गिर गया। बदमाशों ने मिलकर लाठी-डंडों और रॉड से उसके साथ मारपीट की और पर्स व मोबाइल छीन लिया। इसके बाद बदमाशों ने फोन तोड़कर फेंक दिया और पर्स लेकर चले गए व जाते समय जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने नामजद युवकों और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस 10 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें