फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्गर के पैसे मांगने पर रेहड़ी चालक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गांव मुकुंदपुरा में बर्गर के पैसे मांगने पर कुछ युवकों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव मुकुंदपुरा के प्रकाश चंद ने बताया कि उसने गांव में परचून की दुकान है। दुकान के पास ही वह एक रेहड़ी भी लगाता है, जिस पर शाम के समय बर्गर और चाऊमीन बनाता है। बुधवार रात करीब 9 बजे गांव के ही तीन युवक उसके पास आए और बर्गर बनाने को कहा। उसने बर्गर बना कर दे दिए। जब उनसे बर्गर के पैसे मांगे तो युवकों ने मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें