फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शादी की वर्षगांठ पर सवामनी की कढ़ाई कर गायों को चारा खिलायागोशाला में गायों के लिए लगाई सवामनी

Mon, 17 Nov 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:66- श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में गायों के लिए सवामणी लगाते गोसेवक--स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
कनीना। श्री कृष्ण गोशाला कनीना में गायों के लिए सवामनी लगाई गई। अनीता देवी, कुलदीप यादव निवासी गुढ़ा ने अपनी शादी की वर्षगांठ पर गोवंश के लिए सवामनी की कढ़ाई कर चारा खिलाया। बाबूलाल ने भी सवामनी लगाकर गोवंश को चारा खिलाकर पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन

गोशाला के प्रधान भगत सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्र में लोगों का गऊ-धर्म के प्रति प्रेम लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि श्री कृष्ण गोशाला में अच्छी नस्ल की गाय तैयार की जा रही हैं। जिन्हें जरूरत पड़ने पर कोई भी परिवार खरीदकर अपने घर पर पालन-पोषण कर सकता है।
उन्होंने बताया कि गोशाला को पूरी तरह हाई-टेक सुविधाओं से लैस किया गया है। यहां दुर्बल और कमजोर गायों के लिए अलग बाड़ा और दूध देने वाली गायों के लिए अलग बाड़ा बनाया गया है ताकि किसी भी गाय को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन

साफ-सफाई, चिकित्सकीय देखरेख और पौष्टिक आहार की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस मौके पर विनोद कुमार, धर्मपाल, ऋषिराज मैनेजर, डॉ. सुनीता, देशराज, गौरव, पूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें