कनीना। उपमंडल के गांव कोटिया में आयोजित पांच दिवसीय बाबा बुर्जेश्वर क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन पहला मुकाबला गोरिया व उच्चत गांव की टीमों के बीच हुआ। वहीं गोरिया की टीम ने 91 रन बनाकर जीत दर्ज की।
गोरिया ने छह ओवर में 91 रन बनाए लेकिन उच्चत गांव की टीम केवल 37 रन पर ही सिमट गई। दूसरा मुकाबला गांव सेहलंग और नाहर रेवाड़ी की टीमों के बीच हुआ। सेहलंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवरों में में 62 रन बनाए। जवाब में नाहर की टीम छह और में मात्र 59 रन ही बना पाई और सेहलंग विजेता रही।
तीसरे मुकाबले में गामड़ी व झाल रेवाड़ी की टीमों के बीच हुआ जिसमें टॉस जीतकर गामड़ी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 68 रन बनाए जवाब में झाल की टीम छह ओवरों में मात्र 48 रन ही बना पाई। इस मुकाबले में गामड़ी विजेता रही।
दूसरे राउंड का पहला मैच सेहलंग व गामड़ी के बीच हुआ जिसमें सेहलंग ने पहले बैटिंग करते हुए 5 और में 33 रन बनाए वही गामड़ी की टीम ने 34 रन बनाकर जीत हासिल की।
तीसरे राउंड के गामड़ी में गोरिया के बीच कड़ा मुकाबला रहा जिसमें गोरिया की टीम ने 61 रन बनाए वहीं गामड़ी की टीम ने लक्ष्य हासिल कर इस मुकाबले में जीत दर्ज की। इस अवसर पर रजत यादव, त्रिलोक, मनजीत सिंह, पप्पू यादव, धीरज शर्मा, संजय कुमार, अमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। समिति के प्रधान अप्पू यादव ने बताया कि प्रतियोगिता 14 जनवरी तक चलेगी।