फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कथा के दूसरे दिन किया परीक्षित जन्म और शुकदेव आगमन का वर्णन

विज्ञापन
फोटो संख्या:57- दीवान कॉलोनी में कथा सुनाते कथाव्यास योगेश महाराज--स्रोत- आयोजित
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दीवान कॉलोनी में राधाबल्लभ सेवा परिवार समिति के तत्वावधान में सभी भक्तों की ओर से चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में वृंदावन धाम से पधारे कथाव्यास योगेश महाराज ने दूसरे दिन की कथा में नारायण द्वारा सृष्टि वर्णन, श्रीमद्भागवत द्वारा मुक्ति, वराह अवतार, ब्रह्माजी की उत्पत्ति, नारद का पूर्व चरित्र, कुंती-भीष्म स्तुति, परीक्षित जन्म और शुकदेव के आगमन की कथा सुनाई।
विज्ञापन

कथा में यजमान कथा प्रबंधक डॉ. सुकेश दीवान, बबीता दीवान सपरिवार रहे। श्रीमद्भागवत एवं व्यास पूजन का कार्य आचार्य त्रिलोक शर्मा के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण से करवाया गया। श्रीमद्भागवत कथा का वर्णन करते हुए योगेश महाराज ने बताया कि भागवत पुराण एक ऐसा ग्रंथ है जो भक्ति, ज्ञान और कर्मयोग के माध्यम से मुक्ति का मार्ग दिखाता है। भागवत कथा के श्रवण से पापों का नाश होता है व भगवान के प्रति प्रेम और समर्पण को बढ़ावा मिलता है, जिससे व्यक्ति को सांसारिक दुखों से मुक्ति मिलती है। इस अवसर पर एडवोकेट मनीष दीवान, स्वाति दीवान, नपा प्रधान रमेश सैनी, नरेश, राजेश, जुगल किशोर राजस्थानी, सुभाष झूकिया, प्रवीण, धर्मबीर, गोविंद शर्मा, ओम प्रकाश शास्त्री सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें