फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अग्रसेन जयंती पर 10-11 को होंगे कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। अग्रवाल सभा नांगल चौधरी की ओर से महाराजा श्री अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में 10 व 11 अक्तूबर को विनायक गार्डन में दो दिवसीय समारोह आयोजित किया जाएगा। 10 अक्टूबर को महिलाओं व बच्चों के कार्यक्रम, लक्की ड्रा और जादू का शो होगा। 11 अक्टूबर को हवन, महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण-आरती, विशाल शोभायात्रा व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। रात 9 बजे कवि सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से आए कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। समारोह के दौरान समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों, युवाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को लेकर सभा पदाधिकारियों और सदस्यों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं तथा कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अग्रवाल सभा ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार समारोह में पहुंचने का आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें