फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ की रामलीला में आधुनिक साउंड और लाइटिंग का इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रामलीला परिषद के सिद्धपीठ रंगमंच पर इस वर्ष की रामलीला का शुभारंभ होने जा रहा है। परिषद के निर्देशक दलीप गोस्वामी और प्रेस प्रवक्ता राजू सोनी ने बताया कि 8 अक्तूबर को रात 8:15 बजे भगवान गणेश के विधि-विधान से पूजन के साथ रामलीला महोत्सव शुरू होगा।
विज्ञापन

यह आयोजन महंत कपूर गिरी महाराज, महंत शक्ति नाथ महाराज और महंत वच्चनाईनाथ महाराज के सानिध्य में होगा। विद्वान संत और आचार्य वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति की आराधना करेंगे।
उन्होंने बताया कि 9 अक्तूबर को रात 8.30 बजे गणेश वंदना के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीलाओं का मंचन शुरू किया जाएगा।
इस बार मंच को अभिनय, संवाद, संगीत और रोशनी के तालमेल से खास तौर पर सजाया जा रहा है। परिषद ने मंचन के तकनीकी पक्ष को भी मज़बूत किया है। आधुनिक साउंड सिस्टम, भव्य सजावट, आकर्षक लाइटिंग और दृश्य संयोजन के ज़रिए हर प्रसंग के हिसाब से माहौल तैयार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें