फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विधायक के आश्वासन पर ग्रामीणों ने किया धरना समाप्त

Sun, 28 Sep 2025 03:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- गांव बुचौली में सांकेतिक धरने को समाप्त करते ग्रामीण--स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव बुचौली में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर दिया जा रहा धरना विधायक के आश्वासन के बाद दूसरे दिन समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं गांव के शहीद जयदयाल के स्मारक के निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। बता दें कि गांव बुचौली के ग्रामीणों की ओर से शुक्रवार को गांव की समस्या की मांग को लेकर पांच दिवसीय सांकेतिक धरना शुरू किया गया था। ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि यदि उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो भूख हड़ताल की जाएंगी।
गांव की फिरनी बदहाल हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार गांव की समस्या को लेकर सरपंच व अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का अभी तक समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग है कि सरकार के द्वारा नियमित रूप से शहर महेंद्रगढ़ के लिए बस की सुविधा मुहैया की जाए। गांव में डिजिटल लाइब्रेरी खोली जाए। गांव की फिरनी पक्की की जाए। विधायक ने दूरभाष पर ग्रामीणों की मांग को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पंकज यादव, दीपक राव, पवन कुमार, राहुल यादव, अनिल कुमार, राजेंद्र प्रसाद, डॉ. नरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, प्रो. विनोद शर्मा, पूर्व सरपंच सतबीर सिंह, अरूण कुमार व दीपक बुचौली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें