फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 23 को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे

Tue, 18 Mar 2025 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-06मांगों को लेकर स्वास्थ्य अ​धिकारी को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी।स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
नारनौल। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष डाॅ. पुष्पेंद्र की अध्यक्षता में नागरिक अस्पताल नारनौल में हुई। बताया कि 23 मार्च को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

डाॅ. पुष्पेंद्र ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति हरियाणा के अधीनकार्यरत प्रदेश के सभी एनएचएम कर्मचारियों को सेवा नियम 2018 को अधिसूचित करते हुए एक जनवरी 2018 से लागू किया गया था। इसमें कर्मचारी की 5 वर्ष की संतोषजनक सेवा उपरांत उसे बेसिक पे-सहित महंगाई भत्ता और 10 वर्ष की सेवा उपरांत मकान किराया भत्ता सहित वेतन प्रदान करने का प्रावधान किया गया था। 29 अक्तूबर 2024 को मिशन निदेशक एनएचएम हरियाणा, पंचकुला द्वारा वित्त विभाग की आपत्ति का हवाला देते हुए पत्र जारी किया गया। जिसमें एनएचएम कर्मचारियों के सेवा नियमों को 26 जून 2024 से सेवा नियमों को फ्रीज कर दिया गया। परिणाम स्वरूप कर्मचारियों को एक जुलाई 2024 से जो वेतन बढ़ोतरी मिली थी, वह नवंबर के वेतन में से काट दी गई। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के जिला सचिव कर्मवीर जाखड़, अजीत यादव, महेश सैनी, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला कोषाध्यक्ष नितेश बंसल, टीका थापा बहादुर, भावना, श्वेत शर्मा, हेमंत यादव, उमेश कश्यप, गौरव कक्कड़, ऋषी गोठवाल, प्रेम प्रकाश, हेमंत गर्ग, जितेन्द्र यादव, अशोक जांगड़, लोकश शर्मा सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें