फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में दिनभर गूंजे बम-बम भोले के जयकारे

Sat, 09 Mar 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम व आस्था के साथ मनाया गया। लोगों ने भगवान शंकर को दूध, दही, शहद व गंगाजल आदि से जलाभिषेक कर फल, फूल, धूप, दीप, बेलपत्र, धतूरा व भांग आदि चढ़ाकर विधिविधान से पूजन किया और पूरे दिन व्रत रखकर फलाहार किया।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि को लेकर नगर के सभी शिवालयों में लोगों ने जलाभिषेक किया। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही। शशिकांत शास्त्री ने बताया कि इस बार 300 साल के बाद महाशिवरात्रि पर विशेष संयोग बना है। इस बार ग्रहों की शुभ युति तथा शिव योग के सर्वार्थ सिद्धि योग पर महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रात को मोडावाला मंदिर मे चार पहर पूजा भी करवाई जाएगी, जो विशेष फलदायी होती है। वहीं शाम को प्राचीन मोडावाला मंदिर व छोटा-बड़ा तालाब शिव मंदिर में भगवान शिव का श्रृंगार किया गया। जिनके दर्शनों के लिए भी भारी भीड़ लगी रही। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर वीरवार रात महाबीर मार्ग प्राचीन हनुमान मंदिर से भगवान भोलेनाथ की बारात भी निकाली गई। भोलेनाथ की बारात उसी अंदाज में निकाली गई मानो किसी का वास्तव में विवाह हो रहा हो। भगवान शिव को बैल पर बैठाकर बैंडबाजों के साथ शहर के प्रमुख बाजारों से बारात निकाली गई। इसके बाद आचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री ने वेद मंत्रोच्चारण द्वारा विवाह संस्कार संपन्न करवाया। भगवान शंकर के इस विवाह समारोह में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें