फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कारगिल शहीद दिवस पर बाबा भैंया सेवादल के सदस्यों ने लगाए 250 पौधे

Sun, 27 Jul 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:64- कारगिल दिवस पर ककराला में विद्या​र्थियों को  सम्मानित करते बीबीएसडी संस्था--स्र
विज्ञापन
कनीना। उप मंडल के गांव ककराला में कारगिल शहीद दिवस पर बाबा भैंया सेवादल के सदस्यों ने कारगिल शहीद परिवारों, सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया। पौधरोपण अभियान भी चलाया गया। संस्था की ओर से कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के समाजसेवियों और कारगिल शहीद परिवारों तथा पूर्व सैनिकों का सम्मान किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रवक्ता सेढूराम बवानिया रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ढाई लाख त्रिवेणी लगाने वाले पूर्व गिरदावर सतबीर दखोरा रहे। सतबीर दखोरा को संस्था के सदस्यों की ओर से वृक्ष मित्र से सम्मानित किया। सेवादल के अध्यक्ष मास्टर रामनिवास ने बताया कि संस्था ने गांव के तीनों शहीदों की प्रतिमाओं को मालार्पण करके उनके परिवारों को, पूर्व सैनिकों, नंबरदार, चौकीदार, सफाईकर्मी, पंप ऑपरेटर, पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया।
गांव के सभी रास्तों और सार्वजनिक स्थानों को हराभरा करने के लिए 250 पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों के दौरान बीबीएसडी संस्था (बाबा भैया सेवा दल) 12 साइटों पर पांच हजार स पौधे लगा चुकी है। पर्यावरण कॉर्डिनेटर ओमप्रकाश ने बताया शहीद स्मारक और पीएचसी अस्पताल की साफ-सफाई के बाद पौध रोपण किया। कार्यक्रम के दौरान प्रवक्ता मुन्नाराम, बिरेंद्र शास्त्री, सरपंच नीलम देवी, चेयरमैन जयप्रकाश, सतबीर कारोली, मनोज रामबास, सेवानिवृत कैप्टन बिरेंद्र सिंह सहित बाबा भैंया सेवादल के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें