फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डी दल छोटे-छोटे ग्रुप में बंटने से बढ़ी कृषि विभाग की चिंता

विज्ञापन
टिड्डी दल गुजरात हुआ - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
राजस्थान की ओर से आए टिड्डी दल अब छोटे-छोटे ग्रुपों में बंट गया है। ऐसे में कृषि विभाग की चिंता बढ़ गई है क्यों कि छोटे ग्रुप आसानी से समझ में नहीं आते। विभाग के अनुसार बड़े दल की जानकारी आसानी से मिल जाती है। जबकि छोटे दल की आने-जाने की जानकारी पूरी नहीं मिल पाती। इससे नुकसान होने की संभावना बनी रहती है। वीरवार को आए टिड्डी दल हवा के कारण निजामपुर की ओर से अलग-अलग ग्रुपों में बंट गया था। बता दें कि दो जुलाई को महेंद्रगढ़ जिले पर तीसरा हमला हुआ। इससे पहले 26 व 30 जून को भी जिले में टिड्डी दल का हमला हो चुका है। तीनों ही बार जिला प्रशासन व किसानों की सजगता से टिड्डी दल जिले में नहीं बैठ पाया था।  कृषि उपनिदेशक डॉ. जसविंदर सिंह सैनी ने बताया कि टिड्डी दल का एक समूह राजस्थान की ओर से आकर निंबी व चिंडालिया साइड से होते हुए बापडोली व हाजीपुर से नारनौल को क्रॉस करके नांगल चौधरी व निजामपुर खंड की ओर चला गया। उसके बाद राजस्थान में प्रवेश कर गया। वहीं दूसरा ग्रुप निजामपुर खंड के दंचौली साइड से आया था। यह समूह निजामपुर के आसपास पवेरा व सरेली के आसपास घूमता रहा और अंततः शाम तक दल राजस्थान की तरफ चला गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें