मंडी अटेली। मंडी अटेली के गांव नांगल निवासी ओमप्रकाश यादव ने श्री कृष्ण बाल गोपाल गौशाला बिहाली को 5 लाख रुपए भेंट किये हैं। ओमप्रकाश यादव ने कहा की लोगों को फिजूलखर्ची से बचना चाहिए और गौवंश की सेवा करने के लिए तत्पर रहना चाहिए।
ओमप्रकाश यादव इससे पहले भी साढ़े सात लाख रुपए की लागत से गौशाला परिसर में इंटरलॉकिंग का कार्य भी करवाया था। इस अवसर पर प्रधान महावीर प्रसाद, मैनेजर बलबीर सिंह, लाल चन्द, बद्री प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, ताराचंद आदि मौजूद रहे।