फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीणों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया

Fri, 17 May 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:67-उप स्वास्थ्य केंद्र बुचौली में ग्रामीणों को डेंगू की जानकारी देते स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव बुचोली में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक कर मनाया डेंगू दिवस। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव बुचोली में घर-घर जाकर 120 घरों में पानी के स्रोतों में जैसे पानी की टंकी, ड्राम, होद, कंटेनर, फ्रीज की ट्रे, पक्षियों के लिए रखे गए पानी के सकोरे, पुराने टायर, गमलों में मच्छर के लारवा की जांच की।
विज्ञापन

ग्रामीणों को डेंगू के प्रति जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान ने बताया कि डेंगू एक जानलेवा बीमारी है जो कि एडीज मच्छर के काटने से होती है। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पूनम रैबारी, स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान, रेणु कुमारी, सोनू,उर्मिला, तारामणि, शुभवंती, राजबाला, प्रेम शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें