फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अधिकारियों ने सुधारी गलती, सरकारी पत्र में पहले नांगल चौधरी को रेवाड़ी में दिखाया और ठीक कर महेंद्रगढ़ में दिखाया

Sat, 12 Aug 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन इस बार जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बनवारी लाल आईटीआई में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। वहीं जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। नारनौल में होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में पहले राज्यसभा सांसद कृष्ण पवार का नाम फाइनल किया गया था, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। अब नारनौल में जन स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ध्वजारोहण करेंगे। वहीं अधिकारियों ने एक अन्य गलती को भी सुधारा है। पिछले दिनों जारी किए गए पत्र में नांगल चौधरी क्षेत्र को रेवाड़ी में दिखाया गया था, जहां विधायक डॉ. अभय यादव द्वारा ध्वजारोहण किया जाना था जबकि नांगल चौधरी क्षेत्र महेंद्रगढ़ जिले में आता है। अब दूसरे जारी किए गए पत्र में अधिकारियों ने गलती में सुधार किया है। इसमें नांगल चौधरी क्षेत्र को महेंद्रगढ़ जिले में दिखाया गया है।
विज्ञापन


बच्चों ने की रिहर्सल, जिला स्तरीय फाइनल रिहर्सल 13 को
स्थानीय आईटीआई परिसर में 15 अगस्त को मनाए जाने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए एसडीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल हुई। इस मौके पर नगराधीश डाॅ. मंगल सेन भी मौजूद रहे। एसडीएम मनोज कुमार ने टीम प्रभारियों को निर्धारित समय में ही प्रस्तुति देने के साथ अभ्यास जारी रखते हुए कार्यक्रम को और आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों में जीत के समय किए जाने वाले एक्शन में पाई जाने वाली विभिन्नता को अभ्यास के माध्यम से दूर करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक टीम अपनी प्रस्तुति देते स्वयं समय का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त को निर्धारित समय पर होगी। इस अवसर पर स्काउट्स के बच्चों ने भी अपनी गतिविधि की। इस अवसर पर नगर परिषद ईओ सुमनलता, शिक्षा विभाग से रमेश सोनी आईटीआई से सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें