महेंद्रगढ़। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने वीरवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी। उपायुक्त ने समाधान शिविर में आनी वाली शिकायतों का संबंधित विभागों को जल्द से जल्द समाधान करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
समाधान शिविर में 25 लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। समाधान शिविरों में नागरिकों की ओर से परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी त्रुटियों, नालों की सफाई, अतिक्रमण, पुलिस, बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन सभी मुद्दों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके। समाधान शिविर में पुलिस अधीक्षक दीपक, एसडीएम योगेश सैनी, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनोज कुमार, डीएचबीवीएन के कार्यकारी अभियंता रणबीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।