संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। क्षेत्र की तीन अनाज मंडियों में रविवार को अवकाश होने के बाद उठान किया गया। हैफेड के अधिकारियों ने दावा किया था कि शनिवार व रविवार को दो दिन के अवकाश होने पर बाजरे का उठान किया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
महेंद्रगढ़, सतनाली व कनीना अनाज मंडियाें में बाजरे का उठान धीमी गति से चल रहा है। सोमवार को किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा। ऐसे में किसानों के लिए बाजरा डालने के लिए सही जगह नहीं मिल पाएगी। बाजरे को जींद के गोदामों में भेजा जा रहा है। महेंद्रगढ़ में 15 ट्रक लगे हुए हैं, वो भी दिन में दो ही राउंड लगा पाते हैं।
महेंद्रगढ़ में सब डिपो में बनाई गई अस्थायी बाजरा खरीद केंद्र में अभी भी 25 हजार बैग का उठान होना बाकी है। अब तक 75 हजार बैग का उठान हो चुका है। सतनाली मंडी में 500 एमटी उठान किया जा चुका है। मंडी में अभी भी दो हजार बैगों का उठान होना बाकी है। कनीना अनाज मंडी में 83 हजार क्विंटल बाजरे का उठान हो चुका है, जबकि 29 हजार क्विंटल का बाकी है।