फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबुक को अच्छी तरह पढ़ लें अधिकारी : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। किसी भी प्रजातांत्रिक देश में चुनाव सबसे अहम प्रक्रिया होती है। ऐसे में सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए जारी किए गए सभी निर्देशों का पालन हो। सभी अधिकारी हैंडबुक को अच्छी तरह से पढ़ लें। यह निर्देश भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर और उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने सोमवार को लघु सचिवालय में चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों को दिए। डीसी ने कहा कि प्रशासन निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव करवाने को प्रतिबद्ध है। जिला महेंद्रगढ़ में 767 मतदान केंद्र हैं। इस बार हर मतदान केंद्र पर वेब-कास्टिंग होगी। चुनाव आयोग सीधे हर बूथ पर नजर रखेगा। डीसी ने बताया कि अब नारनौल विधानसभा के सभी मतदान केंद्रों के लिए क्यू मैनेजमेंट एप लागू किया जाएगा। इससे पहले केवल नारनौल शहर के लोगों को कतार में लगे मतदाताओं की जानकारी देने के लिए क्यू मैनेजमेंट एप की व्यवस्था की गई थी। अब इसमें बदलाव करते हुए पूरे नारनौल विधानसभा क्षेत्र में यह व्यवस्था रहेगी। इसके लिए बीएलओ को प्रशिक्षण दे दिया गया है। इस मौके पर एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, डीएमसी महावीर प्रसाद, एसडीएम महेंद्रगढ़ संजीव कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार, एसडीएम नारनौल डॉ. जितेंद्र सिंह, एसडीएम नांगल चौधरी मयंक भारद्वाज, नगराधीश मंजीत कुमार, तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें