फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पाैधे हमारे जीवनसाथी, इनकी देखभाल जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव रिवासा में ममाज टीम ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर गांव के श्मशान घाट के आसपास 11 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल टीम के सदस्य अनूप रिवासा, संदीप व मनोज मेघनवास की देखरेख में पौध रोपण किया गया। पौधरोपण के बाद गांव के युवाओं ने पौधों को गोद लेकर देखभाल की जिम्मेदारी ली तथा पौधों की सुरक्षा के लिए लोहे की जालियां लगाई गईं। अनूपत रिवासा ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस को विश्व के 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है। भारतीय संस्कृति में पृथ्वी को माता का दर्जा दिया गया है। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर तथा स्वच्छता अपनाकर धरती माता का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर वेदपाल, राजेश, बिनोद अशोक, मुकेश व भूदेव, संदीप, राजेश, अशोक, विनोद, मुकेश ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें