फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों को समय से पूरा कराएं अधिकारी : आरती सिंह राव

Tue, 09 Jun 2026 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मंगलवार को बीएंडआर रेस्ट हाउस के सभागार में जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लोक कल्याणकारी विजन के अनुरूप सभी विकास कार्यों को तय समय में पूरा कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार के एक-एक पैसे का सही तरीके से उपयोग होना चाहिए। काम की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारी गर्मी को देखते हुए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी जोहड़ों में पानी भरवाएं।
स्वास्थ्य मंत्री ने अभियंताओं को जमीनी स्तर पर जाकर परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने की हिदायत दी। विधायक ओमप्रकाश यादव ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उपायुक्त अनुपमा अंजलि, पुलिस अधीक्षक दीपक, एडीसी तरुण कुमार पावरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें