फोटो 04सूर्य नमस्कार करते अधिकारी व कर्मचारी। विभाग
नारनौल। जिला स्तर पर सभागार में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का किया गया। नगराधीश डॉ. मंगल सेन मुख्य अतिथि रहे। अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक साथ सूर्य नमस्कार की क्रियाएं कीं। हरियाणा योग आयोग, आयुष विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में 12 जनवरी से 12 फरवरी तक चल रहे सूर्य नमस्कार अभियान चलाया जा रहा है। नगराधीश ने कहा कि योग और सूर्य नमस्कार भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है। संवाद