फोटो 09 गोशाला में सवामनी का आयोजन करते संस्थान के सदस्य। स्रोत: संस्था
- फोटो : सांकेतिक
नौरनौल। सेवा संस्थान की ओर से रविवार को श्री गोपाल गोशाला में मासिक सवामनी का आयोजन किया गया। संस्थान पिछले 15 वर्षों से प्रत्येक माह के पहले रविवार को यह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। कार्यक्रम में मुख्य यजमान समाजसेवी डॉ. राजेंद्र सैनी, जोगेंद्र अग्रवाल, कमल बंसल और सज्जन सिंह ने गणपति पूजन एवं गोमाता का पूजन किया। आचार्य मनीष निर्मल शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपन्न करवाया। इस अवसर पर सैकड़ों गोमाताओं को हरी सब्जियों का भोग लगाया गया। संवाद