फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निजी गायनेकोलॉजिस्ट के सहारे प्रसूति सेवाएं

विज्ञापन
फोटो संख्या:57 शहर के नागरिक अस्पताल ​स्थित प्रसुति वार्ड। संवाद - फोटो : जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों से बात करते मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप। स्रोत विभाग
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर स्थित नागरिक अस्पताल का प्रसूति वार्ड इन दिनों गंभीर अव्यवस्था का शिकार है। हैरानी की बात यह है कि यहां एक भी स्थायी गायनेकोलॉजिस्ट तैनात नहीं है और पूरा वार्ड नर्सों व निजी डॉक्टरों के भरोसे संचालित हो रहा है। प्रसव पीड़ा शुरू होने पर मरीजों के लिए निजी अस्पताल से गायनेकोलॉजिस्ट को फोन कर बुलाया जाता है।
विज्ञापन

वहीं अस्पताल में हर माह 20 से 30 डिलीवरी होती हैं जबकि जांच के लिए केवल महिला डॉक्टर अधिकारी उपलब्ध रहती हैं। किसी भी जटिल स्थिति में निजी डॉक्टरों पर निर्भरता मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।


अस्पताल में गायनेकोलॉजिस्ट की दो पोस्ट हैं और दोनों ही खाली हैं। अधिकारी की ओर से एक पोस्ट खाली बताई जा रही है और विभाग की कमी छिपाई जा रही है। अगर यहां पर स्थायी गायनेकोलॉजिस्ट हो तो सेवाएं भी नियमित मिल सकती हैं और महिलाओं की भी समय पर जांच हो सकती है।
विज्ञापन

-
निजी डॉक्टरों से किया कॉन्ट्रैक्ट
अस्पताल की ओर से शहर के निजी अस्पतालों के डॉक्टरों से कॉन्ट्रैक्ट किया है। इसके लिए अस्पताल निजी डॉक्टरों को हर साल भुगतान कर रहा है। ये चिकित्सक केवल इमरजेंसी के लिए ही बुलाए जाते हैं और सामान्य में अस्पताल की महिला चिकित्सा अधिकारी ही मरीजों की जांच करती हैं।
-
गंभीर केस किए जा रहे रेफर
सूत्रों के अनुसार, अस्पताल में सामान्य डिलीवरी हो जाती हैं लेकिन जटिल डिलीवरी के दौरान महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण डिलीवरी संभव नहीं हो पाती है। हर सप्ताह में एक केस अन्य अस्पताल में रेफर किया जाता है। इस समय अंतराल में महिला को भी पीड़ा झेलनी पड़ती है।
-
अधिकारी का तर्क
एसएमओ डॉ. जयप्रकाश का कहना है कि अस्पताल में एक गायनोकोलॉजिस्ट है और सभी सेवाएं उचित प्रकार से चल रही हैं। दो पोस्ट में से एक पोस्ट खाली है और इसके लिए भी जल्द ही उच्च अधिकारियों को बताकर पूर्ति करवाई जाएगी। हालांकि, एक गायनी अवकाश पर चल रही है। इमरजेंसी के समय निजी अस्पतालों से कॉन्ट्रैक्ट के तहत पंजीकृत गायनेकोलॉजिस्ट को बुलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें