फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पर्यवेक्षक ने महेंद्रगढ़ में बनाए गए स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

Sun, 12 May 2024 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सामान्य पर्यवेक्षक आर गजलक्ष्मी ने शनिवार को राजकीय कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम व विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। स्ट्रांग रूम निरीक्षण के बाद उन्होंने माधोगढ़, बलाना, रिवासा व झगड़ौली मतदान केंद्रों की भी जांच की।
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देश देते हुए गजलक्ष्मी ने कहा कि सभी बूथों पर मतदाताओं के लिए पानी, बिजली, कुर्सियों का विशेष प्रबंध किया जाए व दिव्यांग मतदाताओं के व्हील चेयर का विशेष प्रबंध सभी केंद्रों पर होना चाहिए। सभी अधिकारी 24 घंटे अलर्ट रहें। लोकसभा आम चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से करना हम सब की जिम्मेदारी है। इस मौके पर एसडीएम संजीव कुमार, जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा, तहसीलदार मदनलाल शर्मा, नायब तहसीलदार रघुबीर सिंह, नायब तहसीलदार प्रवीन कुमार, चुनाव लिपिक सतीश व आशुलिपिक ब्रह्मानंद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें