फोटो संख्या:57- गांव धनौंदा के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को संबोधित करते एनएसएस प्रभारी-
कनीना। राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में एनएसएस शिविर प्रभारी राजेश कुमार ने कहा की एनएसएस कैंप का उद्देश्य जनसेवा है।
अपने लिए नहीं बल्कि दूसरों के लिए सेवा प्रदान करना होता है। उन्होंने अनुशासन और स्वयंसेवकों के एनएसएस शिविर के उद्देश्य, महत्व एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। इस मौके पर सुनीता देवी प्रवक्ता ने भी संबोधित करते हुए स्वयंसेवकों को श्रमदान करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक श्रमदान की शुरुआत अपने स्कूल से करेंगे, ताकि किसी प्रकार की हिचकिचाहट न हो। कोई काम छोटा नहीं होता। पढ़ लिखकर जो इंसान समाजसेवा में उतरता है निश्चित रूप से वह सम्मान पाता है।
स्कूल प्रांगण के बाद समाज में श्रमदान करेंगे तभी उनका नाम ऊंचाइयों को छू सकता है। असली पहचान तभी बनती है जब समाज में उतरकर श्रमदान करेंगे। इस मौके पर प्राचार्य सतीश कुमार, राजेश कुमार प्रवक्ता, जगदीश बाबू, गरिमा आदि मौजूद रहे।