फोटो संख्या:53-राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ मेविद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलते प्राचार्य
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए शपथ दिलवाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीनारायण और मतदान के नोडल अधिकारी प्रो. हीरा सिंह ने युवाओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया।
प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी नारायण ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार और कर्तव्य है। यह हमारे देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यार्थी भविष्य के नागरिक हैं और उन्हें अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। वोटर नोडल अधिकारी प्रो. हीरा सिंह ने कहा कि शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा। हमारे विद्यार्थी अपने परिवार और समाज में मतदान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत मतदान में भागीदारी निभाने व परिवार व समाज में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।