फोटो संख्या:58- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थी क
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में आयोजित इंटर कॉलेज पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में महाविद्यालय के अंकित और बिट्टू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कलात्मक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।
महाविद्यालय के डॉ. विकास गुप्ता के दिशा-निर्देश में इन विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने बेहतरीन कला कौशल का प्रदर्शन किया। पोस्टर मेकिंग के माध्यम से इन विद्यार्थियों ने सामाजिक और वैज्ञानिक मुद्दों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी नारायण ने अंकित और बिट्टू को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी हमेशा से अपनी मेहनत और समर्पण से बेहतरीन प्रदर्शन करते आ रहे हैं। यह उपलब्धि महाविद्यालय और पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। इसके साथ ही लाइफ साइंस विभाग के अध्यक्ष प्रो. जितेंद्र कुमार वशिष्ठ ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।